पाली, 7 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पाली निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ग्राम पंचायत सोनाईमांझी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि ग्राम पंचायत सोनाईमांझी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 106, नवीन भवन दायां भाग को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा। आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं को सुगम एवं सहज मतदान का वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और वे निर्भीक एवं सुविधाजनक माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एसडीएम राणावत ने बताया कि आदर्श मतदान केंद्र को लेकर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा मौके का भौतिक सत्यापन भी किया गया। इस दौरान मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर शेष कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सुविधा और उनकी भागीदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदर्श मतदान केंद्र के माध्यम से मतदाताओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ मतदान के प्रति सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
Election Commission of India Chief Electoral Officer, Rajasthan Bhajanlal Sharma Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa CMO Rajasthan Government of Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan District Election Officer Pali DOIT&C






0 Comments