Header Ads Widget


📢 विज्ञापन देने और न्यूज़ देने हेतु संपर्क करें 📞 7048188151     |     विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशन के लिए संपर्क करें

रोटरी क्लब पाली के पूर्व अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता को डॉक्टर की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित



नई दिल्ली / पाली — रोटरी क्लब पाली के वर्ष 2025-26 के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी दिनेशचंद मेहता को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए 'आइकॉनिक ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशनल ऑर्गनाइजेशन' द्वारा डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह गरिमामयी सम्मान समारोह नई दिल्ली के वजीरपुर स्थित रॉयल पेपर बैंक्वेट्स हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट अजय भाटिया और प्रसिद्ध अभिनेता सुनील चितकारा ने डॉ. दिनेशचंद मेहता को यह उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।

समाजसेवा और जनहित के प्रमुख कार्य

दिनेशचंद मेहता लंबे समय से रोटरी क्लब पाली के सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े रहे हैं और उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण सामाजिक व विकास कार्य संपन्न हुए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

सार्वजनिक सुविधाएं: पाली शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आमजन की सुविधा के लिए ग्रेनाइट की बेंचे लगवाई गईं।

बुनियादी ढांचे का विकास: शहर के नए बस स्टैंड पर यात्रियों और जरूरतमंदों की सुविधा के लिए एक वाताकुलीन विशाल हॉल का निर्माण करवाया गया। भंसाली गर्ल्स कॉलेज के बाहर बसटॉप प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया। जरुरमंत लोगो हेतु निःशुल्क मेडिकल कैंप लगवाए गए।कन्यादान सहयोग: निर्धन और जरूरतमंद बालिकाओं के विवाह में बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं अन्य प्रकार का सहयोग प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments