Header Ads Widget


📢 विज्ञापन देने और न्यूज़ देने हेतु संपर्क करें 📞 7048188151     |     विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशन के लिए संपर्क करें

पंचायत समिति कालंन्द्री के लिए 59 सदस्यों ने नामांकन करवाये दर्ज

 






 


नवगठित पंचायत समिति मे कुल 15 वार्ड है शामिल 


कालंन्द्री ( सुरेश जुगनू)। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर नवगठित पंचायत समिति कालंन्द्री मे सदस्यों पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। नामांकन के अंतिम दिन पंचायत भवन परिसर मे नामांकन को लेकर क्षेत्र के उम्मीदवारों के साथ काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे। वही भाजपा व कांग्रेस पार्टी के तरफ से प्रत्याशियों के सिम्बल भी रिटर्निंग अधिकारी जगदीश विश्नोई को जमा करवाये गये।


रिटर्निंग अधिकारी जगदीश विश्नोई ने बताया की नवगठित पंचायत समिति कालंन्द्री के सदस्य पदों को लेकर 15 वार्डो से कुल 59 प्रत्याशियों ने भाजपा,  कांग्रेस सहित अन्य पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल करवाये है। बुधवार को नाम निर्देशन पत्रों की जाँच की जाएगी इसके अलावा 15 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होने के बाद सभी उम्मीदवारों को सिम्बल का आवंटन किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments