स्वस्त व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशनगर निगम पाली की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने बुधवार को वार्ड संख्या 33 में नगर निगम की स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारी कलीम अशरफ दिलीप कुमार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर बुबकिया ने वार्ड में नियमित रूप से सफाई करवाने, कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा वार्डवासियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
महापौर ने वार्डवासियों से भी स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पाली के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त देवीलाल बोचल्या अधि.अभियंता यांत्रिक कलीम अशरफ, सीएसआई दिलीप कुमार विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
साथ ही पार्षद विक्रमपालसिंह,नरेश पंवार,पूर्व पार्षद विकास बुबकिया सहित वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।






0 Comments