लोढ़ा स्कूल के पास गार्डन से दोपहर 2:30 बजे होगा शुभारंभ, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर माली समाज बगेची पहुंचेगा शक्ति संचलन
पाली। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को पाली में शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे लोढ़ा स्कूल के पास स्थित गार्डन में एकत्रीकरण एवं उद्बोधन के साथ प्रारंभ होगा। इसके पश्चात दुर्गावाहिनी की बहनें कदम से कदम मिलाकर शहर के प्रमुख मार्गों से शक्ति संचलन निकालेंगी। संचलन रामदेव रोड स्थित माली समाज बगेची पहुंचकर सम्पन्न होगा।
विहिप प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजन को लेकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका माली ने बताया कि शक्ति संचलन लोढ़ा स्कूल के पास स्थित गार्डन से प्रारंभ होकर सूरजपोल, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, फतेपुरिया बाजार, पानी दरवाजा, सत्यनारायण मार्ग एवं सिंधी कॉलोनी होते हुए रामदेव रोड स्थित माली समाज बगेची पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।
तैयारियों में जुटीं कार्यकर्ता-
शक्ति संचलन की तैयारियों को लेकर जोधपुर प्रांत मातृशक्ति संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी, पाली विभाग मातृशक्ति संयोजिका रेखा सोलंकी, पाली विभाग दुर्गावाहिनी संयोजिका संतोष वैष्णव, हेमा प्रजापत, हेमलता परिहार, प्रकाश कंवर, जीनल प्रजापत, गुनगुन सेन, प्रियंका पवार, चंचल सोनी, खुशबू सोनी, जया कुमावत एवं भावना सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं।






0 Comments