Header Ads Widget


📢 विज्ञापन देने और न्यूज़ देने हेतु संपर्क करें 📞 7048188151     |     विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशन के लिए संपर्क करें

नवरात्रि व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सेवा की अनोखी मिसाल: महिला सुरक्षा सहयोगी समिति ने असहाय बेटी को दिया कन्यादान का आशीर्वाद

 



पाली | नवरात्रि स्थापना एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए महिला सुरक्षा सहयोगी समिति, पाली टीम द्वारा हर बार की तरह इस माह भी एक साधारण परिवार की बालिग बालिका को विवाह से 7 दिन पूर्व संपूर्ण आवश्यक घरेलू सामग्री कन्यादान के रूप में आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की गई।

विवाह की आवश्यक सामग्री भेंट कर जताया सम्मान

समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा एक असहाय बेटी के विवाह से पूर्व उसकी जरूरत का संपूर्ण सामान सम्मानपूर्वक सौंपा गया। भेंट की गई सामग्री में बेड, अलमारी, एक्वागार्ड, मिक्सी, प्रेशर कुकर, गैस चूल्हा, पंखा, प्रेस, स्टील के बर्तन, खाने की कच्ची सामग्री, चांदी के आभूषण, शादी के जोड़े व साड़ियां सहित अनेक घरेलू वस्तुएं शामिल रहीं। विवाह का सामान पाकर बालिका की मां भावुक हो उठीं और उन्होंने समिति की पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।

महापौर नमिता बुबकिया ने समिति के प्रयासों की सराहना की

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर नमिता बुबकिया उपस्थित रहीं। महापौर बुबकिया ने समिति के सेवा कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए कहा, "महिला सुरक्षा सहयोगी समिति द्वारा हर दो माह में निर्धन बालिकाओं का कन्यादान कर जो सहयोग दिया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय व अनुकरणीय है।"वहीं, पूर्व पार्षद विकास बुबकिया ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्य समाज में निस्वार्थ सेवा का एक सकारात्मक संदेश देते हैं, गणमान्य जनों एवं सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम का कुशल संचालन रवि कुमार चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों ने नववधू को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

सेवा कार्य में पल्लवी माथुर, जगदीश सोनी, मधु बाहेती, कमला शर्मा, जगदीश मालवीय, रेखा श्रीमाली, के के राजपुरोहित,मनीषा सारडा, शैफाली मेहता, गुरमीत कौर, रवि श्रीमाली,रेणु कंवर, आर डी वैष्णव,ललिता सिंघवी, विनीता अरोड़ा, हंसा डागर, पिंकी पंवार, सीमा अग्रवाल, पिंकी वैष्णव, अलका राजपुरोहित, अनिता शर्मा, विकास तंवर, अभिनंदन चौहान, हर्षा पंवार, सोनू शर्मा एवं प्रियंका शर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments