प्रजापत समाज झोरा परगना के साथ साथ जालोर सिरोही पाली के समाज बंधुओ के साथ मित्र शुभचिंतको ने लिया भाग
कालन्द्री- निकट के नवारा गांव के नवाराम मगाराम प्रजापत परिवार के द्वारा गंगा प्रसादी कार्यक्रम का रविवार को आयोजन हुआ।
सुबह विधि-विधान के साथ गंगापूजन के साथ कलश यात्रा निकाली और तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ। समारोह मे प्रजापत समाज झोरा परगना के साथ साथ सिरोही जालोर पाली के समाज बन्धुओ ने भाग लिया। इस दौरान संत महात्माओ का पावन सानिध्य रहा। कार्यक्रम मे केन्द्रीय राज्यमंत्री भगीरथ चौधरी राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम प्रजापत राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सांसद लुम्बाराम चौधरी पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मोन्टेक्स ग्रुप ग्रुप के डायरेक्टर व जीरावला तीर्थ के अध्यक्ष रमणभाई जैन माटी कला बोर्ड मे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पहलाद टांक पूर्व सांसद देवजी पटेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आयोजक परिवार के चमनलाल दिपक कुमार तेजाराम उर्फ तेजुभाई गोपाल पुत्र नवाराम प्रजापत टांक परिवार पूर्णिमा ग्रुप की ओर से मेहमानो और अतिथ्यो का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज बंधुओ व मित्रो ने लाभार्थी परिवार का भी बहुमान किया। भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवारा प्रजापत समाज व युवा मंडल दिनभर व्यवस्था मे लगा रहा। इस दौरान बडी संख्या मे समाज बंधुओ व मित्र शुभचिंतको ने कार्यक्रम मे शामिल होकर शुभकामनाए दी।














0 Comments