सिरोही।शिवगंज तहसील में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और गौसेवा का दिखा संगम, सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें हरा चारा खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए गौसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या
में लोग उपस्थित रहे। सभी ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का संदेश दिया। गोपाष्टमी के इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति में गौमाता के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व को एक बार फिर उजागर किया।






0 Comments