पाली, 8 अक्टूबर। प्रवासी पालीवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की पहल पर शुरू किए गए ‘आओ गांव चलें’ अभियान को निरंतर जनसहयोग मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर भामाशाह श्री महेन्द्र राठौड़, निवासी सोजत सिटी एवं हाल बेंगलूरू, ने सोजत विधानसभा क्षेत्र में 50 से 60 बोरवेल करवाने की घोषणा की है। इन कार्यों पर करीब 30 लाख रुपये की लागत अनुमानित है।
अभियान के माध्यम से प्रवासी पालीवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रवासी भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है तथा मातृभूमि से उनका जुड़ाव और मजबूत हो रहा है
।







0 Comments